Bollywood News


शानदार कलाकार हैं माइली: शीरन

पॉप हस्ती माइली साइरस हाल ही में एक संगीत कार्यक्रम के एक वीडियो में भले ही गायक एड शीरन को बुरा-भला करती नजर आई हों, लेकिन शीरन का कहना है कि माइली एक शानदार लड़की हैं।

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, एक वीडियो माइली, शीरन को बुरे शब्द कहती नजर आईं थीं, उसके बावजूद शीरन का कहना है कि उनका 21 वर्षीया माइली के साथ कोई मतभेद नहीं है, उन्हें लगता है कि माइली ने आकर्षक आवाज पाई है।

घटना के बारे में पूछे जाने पर शीरन ने कहा, "मैं माइली से कभी नहीं मिला। वहां पर मेरे और स्कूटर (बरुन) के बीच सांकेतिक अभिवादन हो रहा था, क्योंकि मैं उन्हें जानता हूं। मुझे नहीं पता कि लोग क्या सोच रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि माइली शानदार कलाकार हैं। उन्होंने बहुत अच्छी आवाज पाई। वह बेहतरीन गाने लिखती हैं।"

End of content

No more pages to load