पॉप हस्ती माइली साइरस इस समय अपने बेघर दोस्त जेस हेल्ड के साथ लंदन में रह रही हैं। माइली उन्हें हाल ही में एमटीवी वीडियो म्यूजिक पुरस्कार (वीएमए) समारोह में भी ले गई थीं।
माइली ने रविवार को लॉस एंजेलिस में आयोजित समारोह में एक बेघर दोस्त के साथ आकर सबको हैरान कर दिया था। एक कदम और आगे बढ़ाते हुए माइली ने जेस को अपने घर में रहने का आमंत्रण दिया है।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, "यह माइली में हो रहे बदलाव का हिस्सा है। माइली की अतिवादी हरकतों और कामुक प्रदर्शनों से बहुतों का समर्थन खो देने के बाद मां टिश ने उन्हें बदलने के लिए सलाहकारों की एक नई टीम का सहारा लिया है।"
सूत्र ने बताया, "वीएमए में जेस को ले जाना माइली के लिए वास्तव में काफी अच्छा रहा। वह जेस की अलग तरीके से मदद करना चाहती हैं। माइली के घर में जेस के साथ बहुत अच्छा व्यवहार हो रहा है। दरअसल, अब माइली कुछ अलग करना चाहती हैं।"
माइली ने जेस को दिया साथ रहने का आमंत्रण
Saturday, August 30, 2014 14:35 IST


