Bollywood News


​साथ में यो​गा क्लास ले ​रहे हैं कर्दशियां​ और केनी

​टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां और उनके रैपर पति केनी वेस्ट योग के जरिए अपने वैवाहिक जीवन को और मजेदार बना रहे हैं​। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, वे केनी को शांत बनाए रखने के लिए निजी रूप से योग की क्लास ले रहे हैं और अपनी जिंदगी में प्यार बढ़ाने के लिए इसे अकेले में कर रहे हैं​।​​

​​ एक सूत्र ने कहा​, "कर्दशियां जानती हैं कि केनी गुस्से वाले हैं और उन्हें गुस्से पर नियंत्रण रखने में दिक्कत होती है, इसलिए उन्होंने सलाह दी कि वे साथ मिलकर योगा करें और संभवत: अपने दिमाग को शांत रखने के लिए ध्यान लगाएं​।​"​​

​​​ सूत्र ने कहा, "अपने घर पर एक निजी योग प्रशिक्षक के साथ योग के दूसरे सत्र के बाद कर्दशियां ने केनी को सलाह दी कि वे दोनों बिना कपड़ों के योगा करें​। योग न केवल केनी को अधिक शांत और प्रसन्नचित बना रहा है, बल्कि उनके वैवाहिक जीवन को भी और मजेदार बना रहा है​।​"

End of content

No more pages to load