हॉलीवुड अभिनेता एलेक बाल्डविन और केविन स्पेसी ने कथित तौर पर 'बॉस बेबी' नाम की एक एनिमेशन फिल्म के लिए हामी भरी है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' मुताबिक, दोनों ड्रीम वर्क्स एनिमेशन की नई फिल्म को अपनी आवाज देंगे।
इसका निर्देशन टॉम मैकग्राथ करेंगे। मारिया फ्रेजी की बच्चों की किताब पर आधारित यह फिल्म अमेरिका में मार्च 2016 तक आने की संभावना है। दो भाइयों में झगड़े कहानी एक सात साल के बच्चे पर केंद्रित है जिसे अपने भाई से ईष्र्या हो जाती है।
बाल्दविन एक भाई की भूमिका को अपनी आवाज देंगे। केवन एक बुरे व्यवसायी का किरदार करेंगे, जो दुनिया से प्यार खत्म करना चाहता है।
'बॉस बेबी' में नजर आएंगे एलेक और केविन?
Thursday, October 02, 2014 12:08 IST


