Bollywood News


​अकेली होकर ​ज्यादा ​खुश हैं टेलर

​रोमांस में यकीन करने वाली गायिका टेलर स्विफ्ट कहती हैं कि वह अकेली होकर खुश हैं और यथार्थवादी हो गई हैं। जॉय जोनस, कोनर केनेडी, टेलर लॉन्टर, जॉन मेयर और हैरी स्टाइल्स जैसी कई हस्तियों के साथ ब्रेकअप को लेकर खबरों में रहीं टेलर अब अकेली रहकर जीने का लुत्फ उठा रही हैं।​

​ वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, टेलर ने कहा, "मैंने फैसला किया है कि मैं खुद को समय दूंगी।" डेटिंग पर जाने की बजाय, टेलर अपने दोस्तों लिना डनहम, जेमी किंग और लॉर्ड के साथ समय बिता रही हैं।​​

​​ टेलर ने कहा, "अब मेरे दोस्तों का समूह मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। वे बहुत मजेदार हैं और मैं जैसी हूं, मुझे उसी रूप में अपनाते हैं।" उन्होंने कहा कि डेटिंग के उनके अनुभव बेहद खराब रहे और यह उनके लिए अब आकर्षक नहीं रहा।

End of content

No more pages to load