Bollywood News


​​किम ने ब्लॉगरों से ली नई श्रृंखला की प्रेरणा

​रिएलिटी टीवी हस्ती किम कर्दाशियां का कहना है कि उन्होंने अपनी नई श्रृंखला की प्रेरणा इंटरनेट से ली।​

​34 वर्षीया किम अपनी बहनों कोल और कर्टनी​ कर्दाशियां के साथ ​'​लिप्सी​'​ ब्रांड के लिए अपना तीसरा संग्रह ​लॉन्च कर रही हैं।

वेबसाइट ​'​टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके​'​ के मुताबिक, उन्होंने कहा, ​"​अब आपके रोजमर्रा के, औसत उपभोक्ता सिर्फ ब्लॉगिंग करके अपनी स्ट्रीट स्टाइल की तस्वीरें भेज सकते हैं। यह वास्तव में मजेदार है।​"​

End of content

No more pages to load