Bollywood News


लोहान को परेशान करती है जेल की बात

​हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान ​'​द जोनाथन रॉस शो​'​ में जेल में बिताए समय के बारे में पूछे जाने पर असजहज और परेशान हो गईं।​

वेबसाइट ​'​मिरर डॉट को डॉट यूके​'​ के मुताबिक, लोहान की टीम ने आईटीवी (इंडिपेंडेंट टेलीविजन) से शो के उस भाग को हटाने के लिए कहा है, जिसमें रॉस ने लोहान से जेल में बिताए गए उनके समय के बारे में पूछा था।​

​​ रॉस के सवाल के जवाब में लोहान ने कहा​, "मुझे कोई अंदाजा नहीं है। मैंने उस जिंदगी के उस हिस्से को बंद कर दिया है। वह बीता कल था।​"

शो के सूत्रों ने हालांकि इस बात को खारिज किया है कि जेल में बिताए गए समय के बारे में पूछने पर लोहान असहज हो गईं।​ यह साक्षात्कार आईटीवी पर 25 अक्टूबर को स्थानीय समयानुसार रात 10.10 बजे प्रसारित होगा।

End of content

No more pages to load