Bollywood News


​वाकर के बिना चल पाएगी ​'​फास्ट एंड फ्यूरियस​'?​

​हॉलीवुड फिल्म श्रृंखला ​'​फास्ट एंड फ्यूरियस​'​ के निर्माताओं को आशा है कि दिवंगत अभिनेता पॉल वाकर के बिना भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल जाएंगी।​

वेबसाइट ​'​हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम​'​ के अनुसार, श्रृंखला की सांतवी कड़ी ​'​फास्ट एंड फ्यूरियस 7​'​ के निर्माण के दौरान ही वाकर की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी​,​ लेकिन निर्माता यूनिवर्सल पिर्स को भरोसा है कि वाकर के बिना भी फिल्म की लोकप्रियता बनी रहेगी।​

यूनिवर्सल पिर्स की अध्यक्ष डोन्ना लेंगली ने कहा​, "मुझे लगता है कि फिल्म की लोकप्रियता बनी रहेगी। हम कम से कम तीन और कड़ियां बना सकते हैं।​" उन्होंने कहा​, "फिल्म ​'​फास्ट एंड फ्यूरियस 7​'​ के प्रदर्शन के बाद हम देखेंगे कि दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया है।​"​

End of content

No more pages to load