Bollywood News


​आखिर अभिनय क्यों छोड़ना चाहते थे पॉल​?​

​दिवंगत अभिनेता पॉल वाकर के पिता का कहना है कि उनके बेटे फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी बेटी मेडॉव के साथ समय बिताना चाहते थे।​

​हॉलीवुड फिल्म श्रृंखला ​'​फास्ट एंड फ्यूरिअस​'​ के लिए पहचाने जाने वाले पॉल के पिता ने बेटे की पहली बरसी पर कहा कि पॉल फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी 15 साल की बेटी मेडॉव के साथ समय बिताना चाहते थे।​​

​ उन्होंने कहा​, "पॉल फिल्मों से कुछ समय के लिए दूर जाने की योजना बना रहे थे​।​ वह हॉलीवुड छोड़कर मेडॉव के साथ कुछ समय रहना चाहते थे।​"​

वेबसाइट ​'​डेलीमेल डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार पॉल के पिता ने कहा​, "पॉल को मेडॉव पर गर्व था। वह काफी बुद्धिमान और समझदार बच्ची है। वह बड़ी हो रही है और पॉल इस समय उनके साथ होना चाहते थे।​"

​ पिछले साल नवंबर 2013 में अभिनेता पॉल वाकर की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

End of content

No more pages to load