Bollywood News


बेघरों को क्रिसमस पार्टी देंगी माइली

गायिका माइली सायरस बेघरों के लिए 6,000 पौंड की राशि से एक क्रिसमस पार्टी आयोजित करने जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीया माइली अपना परोपकारी और सहृदयी पहलू दिखाने के लिए दृढ़ हैं। इस क्रम में उन्होंने आयोजित पार्टी में बेघरों के लिए खाना पकाने के लिए एक खानसामा एवं शराब परोसने के लिए महिला एवं पुरुष वेटर रखे हैं।

एक सूत्र ने कहा, "ज्यादातर लोग माइली का वह रूप देखते हैं, जो उनके शो में दिखता है। लेकिन वह वास्तव में सहृदयी और परोपकारी हैं और जो बेघर लोगों के जीवन में एक बदलाव लाना चाहती हैं।"

माइली ने अपने मेहमानों के मनोरंजन के लिए कुछ खेलों की भी व्यवस्था की है और वह पार्टी में प्रस्तुति देने की भी योजना बना रही हैं।

End of content

No more pages to load