Bollywood News


​पति और सहलियों से मिले धोखे ने केटी को तोड़ कर रख दिया

​पॉप स्टार केटी प्राइस कहती हैं कि कीरान हेयलर की बेवफाई के बारे में जानना मौत हो जाने जैसा था।​

वेबसाइट ​'​फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, 36 वर्षीया केटी का दिल टूट गया जब उन्हें इस साल की शुरुआत में यह मालूम पड़ा कि उनके पति कीरान उन्हीं की दो सहेलियों जेन पॉउंटनी और क्रिस्सी थॉमस के साथ मिलकर उन्हें धोखा दे रहे हैं।​

कीरान से धोखा खाने के बाद वह दुख से गुजर रही थी। केटी ने ब्रिटिश पत्रिका ​'​ओके​'​ को बताया​, "मैं बहुत दुख से गुजर रही थी। मुझे ऐसा महसूस हो रहा था जैसे किसी की मौत हो गई है। यह जानना कि किरान मु​झे​ धोखा दे रहे थे मेरे लिए किसी की मौत हो जाने जैसा था, जिस पर मैं शोक कर रही थी। लेकिन समय के साथ आपको संभलना पड़ता है। अब मैं उस दर्द से उबर चुकी हूं।

End of content

No more pages to load