Bollywood News


ब्वॉयफ्रेंड के साथ ब्रिटेन में बसने को बेताब लोहान

​हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान को नया प्रेमी मिल गया है, जो एक बैंककर्मी है। लोहान अब अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्थाई रूप से ब्रिटेन में बसना चाहती हैं।​

लोहान के एक दोस्त ने बताया कि उन्होंने अपनी भलाई के लिए अमेरिका छोड़ा और अब वह ब्रिटेन में बसने की योजना बना रही हैं। वेबसाइट ​'​मिरर डॉट को डॉट यूके​'​ के मुताबिक लिंडसे के दोस्त ने बताया​, "लिंडसे ने अपना मन बना लिया है। उन्हें लंदन में गुजारा वक्त अच्छा लगा और वह यहीं रहना चाहती हैं। वह वहां बहुत खुश हैं और उन्हें एक साथी मिल गया है। उन्हें उम्मीद है कि यहां सब कुछ उनके लिए अच्छा होगा। ब्रिटेन में वह अपने गुजरे बुरे पलों भुला सकती हैं।​

लोहान के दोस्त ने बताया​, "लोहान अपनी सभी पिछली समस्याएं भुलाना चाहती हैं। वह नहीं चाहती कि लोग उन्हें नशे की आदी और जेल जाने वाली लड़की के तौर पर जानें।

End of content

No more pages to load