Bollywood News


​बिना मेकअप के रहना पसंद करती हैं विक्टोरिया बेकहम

​ब्रिटेन की प्रसिद्ध गायिका और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम बिना मेकअप के रहना अच्छा लगता है। यूएस मैगजीन की खबर के अनुसार, मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया ने कहा कि उनके लिए अच्छा दिन वह होता है, जब वह घर में अपने आरामदायक कपड़े पहने होती हैं और अपनी पसंद की पुस्तक पढ़ती हैं।​

​ विक्टोरिया ने कहा​, "मुझे एेसा दिन पसंद है, जब मैं अपने घर में इधर से उधर आरामदायक कपड़ों में घूमती हूं, और उन किताबों को उठाती हूं, जो मैं पढऩा चाहती हूं। मेरे लिए यह वाकई मजेदार है। बस बिना मेकअप के रहना...।​"

बेकहम ने बताया कि उन्हें अपने लंबे बाल अच्छे लगते हैं क्योंकि वह इन्हें अलग-अलग स्टाइल में सजा सकती हैं।

End of content

No more pages to load