Bollywood News


सोफिया के लिए खुश हैं पूर्व मंगेतर लोएब

​अभिनेत्री सोफिया वेर्गारा के पूर्व मंगेतर निक लोएब सोफिया की अमेरिकी अभिनेता जॉय मैंगीएलो के साथ सगाई होने से खुश हैं।​

​​​ लोएब ने वेबसाइट यूएसमैगजीन डॉट कॉम' को बताया, ​"​वह खूबसूरत एवं दिलकश हैं और इसलिए उन्हें प्यार मिला है।​ वह जीवन में खुशियां पाने की हकदार हैं, जो सिर्फ सच्चा प्यार ही दे सकता है।​"​​

​ लोएब और सोफिया ने इस साल मई में सगाई तोड़ दी थी। सगाई टूटने के दो माह बाद सोफिया ने जॉय से डेटिंग शुरू की। कहा जा रहा है कि जॉय ने क्रिसमस के मौके पर सोफिया के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।

End of content

No more pages to load