पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम लगता है दोनों एक दूसरे को बेहद प्रेम करते हैं। डेविड बेकहम ने अपनी पत्नी के जन्मदिन के अवसर पर उनके लिए खुलकर प्रेम जाहिर किया। वहीं विक्टोरिया ने भी इसका तहे दिल से स्वागत करते हुए प्यार से जवाब दिया। गायिका और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया शुक्रवार को 41 साल की हो गईं।
सूत्रों के अनसुार, इस पुरानी तस्वीर में दोनों ने अपने बालों को ब्लीच करा रखा है और एक दूसरे के प्रेम में डूबे नजर आ रहे हैं।
डेविड ने तस्वीर के साथ लिखा, "जन्मदिन मुबारक प्यारी पत्नी।" इस बीच, विक्टोरिया ने भी अपने 17 अप्रैल को अपने 41वें जन्मदिन की फोटो साझा की, जिसमें वह समुद्र की तरफ हसरत भरी निगाहों से देख रही हैं।
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "दुनिया में मेरी सबसे पसंदीदा जगह, जहां मेरा परिवार साथ हो। मैं आपसे प्यार करती हूं।"
विक्टोरिया ने एक सुनहरी ट्रॉफी की भी तस्वीर साझा की, जिसपर लिखा था, 'मदर ऑफ द ईयर। 'उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, "मेरे बेटों और बेटी हार्पर की तरफ से मिला नायाब तोहफा।"
डेविड और विक्टोरिया ने खुले तौर पर एक दूसरे के लिए जताया प्रेम
Tuesday, April 21, 2015 01:30 IST


