टीचर: जिस आदमी के दोनों हाथ न हो उसे हिंदी और इंग्लिश में क्या कहेंगे? पप्पू: हिंदी में ठाकुर और इंग्लिश में हैंडस फ्री! |
टीचर: मैंने तुम्हें थप्पड़ मारा, इसका Future Tense बताओ! पप्पू: मैडम छुट्टी के बाद आपकी Activa पैंचर मिलेगी! |
क्लास में मैडम बोली, "Write an essay on My Teacher" थोड़ी देर में पप्पू ने खड़े होकर पूछा, "मैडम जी नकचड़ी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?" |
टीचर: पप्पू बताओ हम पानी क्यों पीते हैं? पप्पू: क्योंकि हम पानी खा नहीं सकते! |
टीचर: मेरे पापा काम पर गए हैं इसका Future Tense बताओ? पप्पू: वो कल भी जायेंगे किसी के बाप में हिम्मत हो तो रोक के दिखाए! |
टीचर: बताओ, मंकी को हिंदी में क्या कहते हैं? पप्पू: बंदर! टीचर: किताब में से देखकर बोला ना... पप्पू: नहीं सर, कसम से मैंने तो आपको देखकर बोला! |
पप्पू: मेरे दादाजी को आपका हिस्टरी का क्लास अटेंड करने लाया हूँ! क्या आपन अटेंड करने दोगी? टीचर: अरे ज़रूर ज़रूर! दादाजी को हिस्टरी ज़्यादा पसंद है? पप्पू: नहीं, मेरे दादाजी को ३ दिनों से नींद नहीं आ रही सोचा आपका क्लास अटेंड करवा लूँ! |
टीचर: तुम पढाई कबतक करते हो? पप्पू: मोबाइल चार्ज में लगा हो तब तक! |
टीचर: अच्छा बताओ पप्पू हमको गर्मी लगती है तो हम कूलर चला लेते हैं और जब ठंड लगे तो क्या करना चाहिये! पप्पू: कूलर के चारों ओर आग लगा देनी चाहिए कूलर गर्म हवा देगा! |
इंग्लिश की क्लास में पप्पू लेट पहुँचा! टीचर: पप्पू व्याह आर यू सो लेट? पप्पू: सर वो ना! टीचर: पप्पू स्पीक इन इंग्लिश! पप्पू: सर माय कार वास फसिंग इन कीचड़ नो हिलिंग नो डुलिंग, ओनली भुर्र... भुर्र... भुर्र... करिंग! |