टीचर: भैंस पूंछ क्यों हिलती है? पप्पू: क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि भैंस को हिला सके! |
पप्पू: पापा मुझे डीजे खरीदकर दो! संता: नहीं दूंगा तो लोगों को तंग करेगा! पप्पू: नहीं पापा, मैं किसी को तंग नहीं करूँगा! जब सब सो जायेंगे तब मैं बजाऊँगा! |
टीचर: 8 के आधे कितने होंगे? पप्पू: आड़े काटोगे तो 0-0 और खड़े काटोगे 3-3! |
पप्पू अंडरवियर लेने दुकान पर गया! दुकानदार ने उसे 300 रुपये का अंडरवियर दिखाया! पैसे सुनकर पप्पू बोला, "यार हर रोज़ पहनने वाला दिखाओ, पार्टीवियर नहीं चाहिए!" |
अध्यापक: भाईचारा शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ! पप्पू: मैंने दूध वाले से पूछा, तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो! तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है! |
पुलिस ने तुम्हें चारों तरफ से घेर लिया है अपने हाथ ऊपर कर लो! पप्पू: पहले वादा करो गुदगुदी तो नहीं लगाओगे न! |
टीचर: यह बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं? पप्पू: कर दी ना पागलों वाली बात दुनिया में एक ही देश है भारत, बाकी सब तो विदेश हैं! |
बंटी: यार तू स्कूल क्यों नहीं जाता! पप्पू: कई बार जाता हूँ पर वो धक्के मार कर निकाल देते हैं! बंटी: क्यों कौन सा स्कूल है मुझे नाम बता मैं देखूंगा! पप्पू: कन्या हाई स्कूल! |
बंटी : शादी में दुल्हन को घूँघट में क्यों रखा जाता है। पप्पू : ताकि किसी के मुहँ से ये ना निकल जाए अबे ये तो मेरी वाली है। |
मोदी जी आपने विश्वेवरैया बोलने का चैलेंज दिया था ना, अब आप पिचतिस को अंकों में लिख कर दिखाएँ पप्पू। |