Bollywood News


हैप्पी बर्थडे मिथुन चक्रवर्ती! उनके जन्मदिन पर जानिये उनके बारे में कुछ ख़ास बातें

बॉलीवुड में डिस्को डांसर बनकर हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के सुपर स्टार भी रहे चुके हैं| एक ज़माना था जब उनको अमिताभ की फिल्मों में साइड रोल करने वाला एक्टर माना जाता था लेकिन अपनी एक्टिंग के दम पर वह बॉलीवुड के सुपरस्टार बने| आज मिथुन डा का 70वां जन्मदिन है, मिथुन चक्रवर्ती ने 1980 के दशक में अपनी ख़ास पहचान बनाई उनके अलग तरह के डांस के स्टाइल को लोगों ने बहुत पसंद किया| मिथुन दा का जन्म 16 जून 1952 को हुआ था| मिथुन अपने ज़माने के सुपरस्टार रह चुके हैं और वह फिल्मों में काम करने के साथ- साथ राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं | उन्होंने अपने कैरिएर की शुरुआत फिल्म 'मृग्या' जो की 1976 में रिलीज़ हुई थी, से की थी| मिथुन को अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है|

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करिएर में कई हिट फिल्मे दी है| लेकिन उनकी एक्टिंग को 'सुरक्षा ', 'प्रेम प्रतिज्ञा'. और 'अग्निपथ' जैसी फिल्मों में बहुत पसंद किया गया था| बेहतरीन एक्टर के तौर पर पहचाने जाने वाले मिथुन ने हिंदी के इलावा बंगाली, उडिया, भोजपुरी, तमिल, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है| मिथुन को हाल ही में उनके 'ताशकंद फाइल मेंअभिनय को बहुत पसंद किया गया था'| मिथुन का नाम 'लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स' और 'गिनिस बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज हो चुका है| एक बेहतरीन अभिनेता के इलावा मिथुन एक सफल बिजनेसमैन भी है|

End of content

No more pages to load