Bollywood News


अमिताभ ने फैन्स को इमोशनल हो कर कही ये बात!

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही फैंस उनके लिए दिन-रात भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं| अभिनेता, फैंस के इस लगातार प्यार और सहयोग के लिए कई बार अपना आभार व्यक्त कर चुके हैं| हाल ही में एक बार फिर अमिताब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा फैंस को धन्यवाद कहा है, उनके इस भावुक पोस्ट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अपनी बात फैन्स के साथ साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि,'' ये जलसा के फाटक सील्ड हैं, सुनसान हैं...लेकिन उम्मीद पे दुनिया कायम है...भगवान चाहे तो ये दोबारा उसी प्यार से भर जाएगा''| अभिनेता के इस प्यार भरे संदेश को फैन्स द्वारा पसंद किया जा रहा है और वह अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज रहे हैं| देखिये पोस्ट -



अमिताभ बच्चन आने वाले समय में सिल्वर स्क्रीन पर, अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में अपने अभिनय से लोगों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। उनके फैंस अभिनेता की आने वाली सभी फिल्मों का बड़ी बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load