Bollywood News


रोमांटिक अंदाज में नजर आए सोशल मीडिया के मशहूर लव बर्ड्स, हार्दिक-नताशा

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टैनकोविक बहुत जल्द मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं, दोनों आए दिन डिलीवरी से पहले के इस खूबसूरत वक्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं| हाल ही में हार्दिक पंड्या ने नताशा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, तस्वीर में दोनों रोमांटिक पोज़ देते नजर आ रहे हैं, दोनों की इस खूबसूरत तस्वीर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

तस्वीर की बात करें तो नताशा नीले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं जबकि हार्दिक सफ़ेद टीशर्ट और ब्लैक जींस पहने नताशा को पीछे से हग करते हुए दिखाई दे रहे हैं| फैंस ने इस तस्वीर को काफी पसंद किया है, वह अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज रहे हैं | देखिये तस्वीर -



इस समय ये दोनों बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं। कुछ समय पहले शेयर की गई पोस्ट के द्वारा उन्होंने उसके लिए लोगों से आशीर्वाद और शुभकामनाएँ मांगी थी|

End of content

No more pages to load