Bollywood News


रणवीर सिंह बोले "कुछ काम नही है, इसलिए लोहा पेलना पड़ रहा है"

बॉलीवुड के सबसे उर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह अपने किरदारों के लिए कई बार फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेंशन करते नज़र आए हैं| रणवीर ने जहाँ एक समय में फिल्म 'सिंबा' के लिए बॉडी बनाई थी और दूसरी तरफ अगली ही फिल्म 'गली बॉय' उन्हें एकदम से वज़न कम करना पड़ा था| लॉकडाउन के समय में अभिनेता ने घर पर रहते हुए अपने शरीर को फौलादी बना लिया है | हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की है | इस तस्वीर पर टीवी होस्ट मनीष पॉल ने एक मज़ेदार कमेंट किया था जिसके जवाब में अभिनेता ने लिखा था कि कोई काम धंधा तो है नही इसलिए लोहा पेलना पड़ रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में रणवीर सुपरफिट और आकर्षक नज़र आ रहे हैं, इसमें वह आपनी जबरदस्त बॉडी का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं| उनकी इस तस्वीर पर बॉलीवुड स्टार्स और उनके फैन्स अच्छी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए मशहूर टाइगर श्रॉफ ने भी रणवीर के आकर्षक शरीर की अच्छी तारीफ की है| देखिये तस्वीर -



रणवीर सिंह आखिरी बार सिनेमाघरों में पर ज़ोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'गली बॉय' में आलिया भट्ट के साथ नज़र आए थे, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आने वाले समय में वह, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में नज़र आने वाले हैं, यह फिल्म 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऊपर आधारित है। इसमें रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी वर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल भी नज़र आने वाले हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load