Bollywood News


गुरमीत चौधरी, देबिना बोनर्जी भी बनाया कोरोना ने अपना शिकार, यहाँ रहेगें दोनों

अभिनेता गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बोनर्जी कोविड-19 टेस्ट करवाया था और दोनों ही टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं| हाल ही में गुरमीत ने अपने करीबी लोगों के साथ इस बात की जानकारी ट्विटर द्वारा साझा की है| वर्तमान समय में दोद्नो अपने घर पर ही अलग-अलग रह रहे हैं| दोनों के फैन्स भगवान से उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं|

गुरमीत ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मैं और मेरी पत्नी आज कोविड-19 संक्रमित पाए गए है। हम टच वुड अभी तक ठीक कर रहे हैं और घर में ही अलग-अलग रह कर सभी सावधानी बरत रहे हैं। हम उन सभी से अनुरोध करते हैं, जो हमारे साथ संपर्क में हैं, अपना ध्यान रखें। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया"| देखिये -



कुछ समय पहले गुरमीत ने पत्रकारों से बात करते हुए अपने आने वाली फिल्म 'द वाइफ' के बारे में कहा था कि मैं ज़ी स्टूडियो का शुक्रगुज़ार हूं कि शूटिंग के दौरान सब कुछ सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरती गई। हमारा सेट ज़ी के जयपुर स्टूडियो में है, जो हमारे होटल के ठीक बगल में स्थित है, इसलिए बाहर की दुनिया से कोई संपर्क नहीं होने के कारण आवागमन कम है। टीम को उस अतिरिक्त प्रयास में लगाने और शूट के माहौल को मज़ेदार बनाने के लिए, सुरक्षित और सबसे महत्वपूर्ण रूप से संभव है! 'द वाइफ'के मेरे शूट के लिए सुपर उत्साहित और आप लोग इसे जल्द ही देखने वाले हैं `|

End of content

No more pages to load