Bollywood News


मालदीव में दिखा तापसी पन्नू का ग्लैमरस अंदाज़, फैन्स ने दिया मज़ेदार रिएक्शन

बॉलीवुड की प्रतिभावान अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने मालदीव वकेशन की जबरदस्त तस्वीर पोस्ट की हैं। तापसी के फैन्स इस तस्वीर की खूब तारीफ कर रहे हैं और अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

इंस्टाग्राम पर तापसी ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "जब प्रकृति के पास बेस्ट फिल्टर्स हों... बेस्ट बैकग्राउंड हो... बेस्ट लाइटिंग हो... बेस्ट प्रॉप्स हों... आप बस इतना कर सकते हैं कि इन्हें बर्बाद न करें"| तापसी की इस तस्वीर पर एक यूज़र्स ने कमेंट किया कि, दूर पीछे नारियल का पेड़ आपके पोज की कॉपी कर रहा है। अभिनेत्री की इस खूबसूरत तस्वीर को देखकर फैन्स काफी तारीफ कर रहे हैं| देखिये-



तापसी पन्नू आखरी बार बड़े पर्दे पर तुषार हिरनंदनी निर्देशित फिल्म 'सांड की आँख' में भूमि पेडनेकर के साथ नज़र आई थी। आने वाले समय में वह 'रश्मि रॉकेट', 'शाबाश मिठू', 'हसीन दिलरुबा' और 'लूप लपेटा' जैसी फिल्मों में अपने अलग अलग किरदारों से लोगों का मनोरंजन करती दिखाई देने वाली हैं। उनके फैंस सभी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load