Bollywood News


तीसरी मैरिज एनिवर्सरी पर अनुष्का शर्मा ने लोगों को दी ये खास जानकारी!

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर बहुत जल्दी नन्हा मेहमान आने वाला है। इस समय अभिनेत्री अ[पने प्रेग्नेंसी के दोनों का आनंद ले रही हैं, और सोशल मीडिया पर आए दिन अपना बेबी बंप फॉन्ट करती दिखाई देती हैं। आज के दिन यानी 11 दिसंबर 2017 को इटली में अचानक से शादी के बंधन में बंधे अनुष्का और विराटे अपनी शादी की तीसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अनुष्का ने विराट के साथ इन्स्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यार प्यार भरा संदेश अपने फैन्स के साथ साझा किया है|

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी और अनुष्का शर्मा की शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें अभिनेत्री की स्माइल लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है| वहीं अनुष्का ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हमारे तीन साल और बहुत जल्द हम तीन हो जाएँगे|" देखिये-



विराट और अनुष्का इस साल जनवरी में अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अनुष्का ने कोरोनो वायरस महामारी के कारण अधिकांश फ़िल्मी शूट को फिलहाल निलंबित कर दिया है। इस समय वह अपने घर पर ही मुंबई में हैं और पति विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा हैं|

End of content

No more pages to load