Bollywood News


अर्जुन रामपाल ने इसलिए मांगी एनसीबी से 21 दिसंबर तक की मोहलत

बॉलीवुड के युवा प्रतिभावान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस मामले में ड्रग्स के एंगल से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जाँच कर रहा है| इस मामले में हिंदी सिनेमा के कई मशहूर स्टार्स से पूछताछ हो चुकी है और कई ड्रग पेडलर्स की गिरफ्तारी भी हुई है। कुछ समय पहले ही अर्जुन रामपाल को भी दोबारा पूछताछ के लिए एनसीबी ने नोटिस दिया था लेकिन अब खबर ये आ रही है कि उन्होंने कुछ दिनों की मोहलत और मांगी ली है|

बता दें कि एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को बुधवार 16 दिसंबर को एनसीबी दफ्तर में पेश होने को कहा था, लेकिन हाल ही में मिली खबरों के अनुसार अब अभिनेता ने एनसीबी से 21 दिसंबर 2020 तक का समय और मांग लिया है। अगर आपको पता हो इससे पहले अभिनेता की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी पूछताछ की गई थी और 9 नवंबर को एनसीबी ने अर्जुन के घर रेड मारते हुए कुछ सामान भी कब्जे में ले लिया था|

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर भी एनसीबी ने छापा मारा था, खबरों की मानें तो उनका नाम ड्रग केस में सामने आया था| उनके पति समेत उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, एनसीबी ने लोखंडवाला और वर्सोवा क्षेत्र सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे थे| इस दौरान उन्हें भारती और हर्ष लिंबचिया के घर से गांजा प्राप्त हुआ, जिसके इस जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया था और कुछ समय बाद जमानत पर छोड़ दिया गया|

End of content

No more pages to load