Bollywood News


ऋतिक रोशन मिनी सीरिज़ 'द नाइट मैनेजर' के हिंदी रिमेक से करेंगे ओटीटी डेब्यू!

बॉलीवुड के एक्शन हीरो ऋतिक रोशन अपने शानदार लुक को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं, हाल ही में खबर मिली है कि वह आने वाले समय में डिज्नी-हॉटस्टार के साथ मिलकर एक मिनी वेब सीरीज़ करते नज़र आएंगे| अभिनेता इस सीरीज़ पर बहुत जल्द काम शुरू कर सकते हैं, सूत्रों के अनुसार ऋतिक इसके लिए 75 करोड़ रुपए ले रहे हैं| इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं|

बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक ऋतिक रोशन ने इस डील को साइन कर लिया है, यह सीरिज़ ब्रिटिश मिनी सीरिज़ 'द नाइट मैनेजर' का हिंदी रिमेक होगी| इसमें अभिनेता एक लक्जरी होटल के नाइट मैनेजर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं, जिसको भारतीय सैनिक द्वारा भर्ती कराया जाता है| मराठी फिल्म 'चुबंक' का निर्देशन कर चुके संदीप मोदी इसको बनाएँगे|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन 84' को हाल ही में भारत में रिलीज़ किया गया था, बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक भी अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और दोनों बेटे ऋदान और रियान के साथ इस फिल्म को देखने थिएटर पहुंचे थे| जिसकी कुछ तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी, हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडोट ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "खुशी हुई कि आपने इस फिल्म का आनंद लिया|"

हाल ही में खबर आई थी कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' में सलमान खान के बाद अब ऋतिक रोशन की भी एंट्री हो गयी है इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आए थे और इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load