Bollywood News


टाइगर श्रॉफ के दूसरे गाने 'कैसनोवा' का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज़, देखिये!

बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने अपने डांसिंग और सिंगिंग स्टाइल से बॉलीवुड में नया मुकाम हासिल कर लिया है| अभिनेता अक्सर अपनी डांस और एक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं| अपने पहले सिंगल ट्रैक 'अनबिलिवेबल' की सफलता के बाद टाइगर श्रॉफ अपना दूसरा गाना 'कैसनोवा' लेकर आ रहे हैं| अभिनेता ने अपने इन्स्टाग्राम इस गाने का पहला लुक फैन्स के साथ साझा किया है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है|

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रंड दिशा पाटनी ने भी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर इस गाने का प्रमोशन करते हुए फर्स्ट लुक शेयर किया है| 'कैसनोवा' का फर्स्ट लुक साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "अपने दूसरे गाने के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए काफी एक्साइटेड हूँ, आपके प्यार और सहयोग ने मुझे ऐसा फिर से करने के लिए प्रेरित किया है|" सोशल मीडिया यूजर्स इसको देखकर कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



टाइगर श्रॉफ के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में फिल्म 'गणपत' में दिखाई देने वाले हैं| हाल ही में इसके 2 पोस्टर सामने आए थे, दोनों में अभिनेता का शानदार लुक नज़र आया था| टाइगर इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू करने वाले हैं, अभी इसकी रिलीज़ डेट के बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई है|

End of content

No more pages to load