Bollywood News


बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने की 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' की घोषणा!

सोशल मीडिया और लोगों के बीच अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने अगले धमाकेदार प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है| वह एक बार फिर झाँसी की रानी की तरह दुश्मनों से लोहा लेती दिखाई देंगी| कंगना ने अपने इन्स्टाग्राम पर आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' का ऐलान कर दिया है|

अगर आपको याद हो 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म 'मणिकर्णिका' में कंगना झांसी की रानी के रूप में मुगलों से आखिरी साँस तक लड़ती नज़र आई थी| अब वह 'मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिदा' में कश्मीर की रानी दिदा के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देने वाली हैं| इस फिल्म की घोषणा करते हुए कंगना ने कमल जैन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हमारा भारतवर्ष साक्षी रहा है झाँसी की रानी जैसे कई वीरांगनाओं की कहानी का. ऐसी ही एक और अनकही वीरगाथा है कश्मीर की एक रानी की, जिसने महमूद गजनवी को एक नहीं, दो बार हराया, ले कर आ रहे हैं @KamalJain_TheKJ और मैं, #ManikarnikaReturns: The Legend of Didda|" देखिये-



दिदा के बारे में बात करें तो वह कश्मीर की रानी थीं, जिसने महमूद गजनवी को दो बार युद्ध में हराया था। इनकी बहादुरी की कहानी इतिहास के पन्नों पर आज भी दर्ज है, वह कश्मीर की पहली महिला शासिका, लोहार वंश की राजकुमारी और उत्पल वंश की रानी थी। फिल्म 'मणिकर्णिका' के बाद एक बार फिर हिंदी सिनेमा की क्वीन कंगना रनौत ने कमल जैन के साथ काम करती दिखाई देने वाली हैं। इस खबर के सामने आते ही अभिनेत्री के फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load