Bollywood News


शाहिद कपूर इस दिवाली देंगे फैंस को बड़ा तोहफा, जानिए क्या है वजह!

शाहिद कपूर स्टारर 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म 'कबीर सिंह' ने उस साल के कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग पूरी की है, जो इसी नाम की तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। अब खबर आ रही है कि अभिनेता ने इसके रिलीज़ की घोषणा कर दी है, इस बात की जानकारी शाहिद ने इन्स्टाग्राम पर खुद की तस्वीर फैन्स के साथ साझा करते हुए दी है| बता दें कि हिंदी सिनेमा प्रेमी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के रिलीज़ होने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं|

कुछ समय पहले शाहिद कपूर ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, उन्हें ऐसी फिल्म ऑफर की जाए जहां वह खूब मजा ले सकें और खुलकर डांस कर सकें। मीरा राजपूत उनसे इस बात पर काफी नाराज हैं कि वह ऐसी मनोरंजक फिल्में नहीं कर रहे हैं|

हाल ही में इन्स्टा पर साझा की गई तस्वीर में इस तस्वीर में शाहिद हाथ में बल्ला और ग्लव्स पहने मैदान में नज़र आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "जर्सी 5 नवंबर को दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। एक ऐसा सफर जिस पर मुझे गर्व है। ये हमारी टीम के लिए।" उनके फैन्स इस तस्वीर को देखने के बाद कमेंट बॉक्स में अपनी सकरात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



फिल्म 'जर्सी' के बारे में बात करें तो यह एक स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक क्र‍िकेटर को खेल और अपनी निजी जिंदगी से लड़ते हुए दिखाया जाएगा। इस फिल्म में शाहिद उस क्र‍िकेटर की भूमिका निभाएगें, उनके अलावा इसमें मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| अभिनेता के पिता पंकज कपूर भी इसमें अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load