Bollywood News


कंगना रनौत स्टारर 'धाकड़' से उनका धमाकेदार लुक रिलीज़, यूजर्स बोले ये तो आग है!

कंगना रनौत वर्तमान समय में रजनीश घई के आगामी प्रोजेक्ट 'धाकड़' की शूटिंग कर रही हैं। कुछ समय पहले इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान किया गया था और आए दिन इसके सेट से कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं| हाल ही में कंगना ने इस फिल्म से अपना एक और शानदार लुक ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा किया है जो रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है|

कंगना के लुक की बात करें तो इसमें वह हाथों में गन लिए खड़ी नज़र आ रही हैं और सिर पर चोट के निशान लुक को बेहद शानदार बना रहे हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "वे उसे अग्नि ... एक बहादुर कहते हैं, मैं कहती हूं कि वह मेरी मौत की देवी भैरवी का चित्रण है|" इससे पहले फिल्म से अर्जुन रामपाल का गैंगस्टर विलेन लुक और दिव्या दत्ता बोल्ड और आकर्षक अंदाज़ दर्शकों की फिल्म के प्रति जिज्ञासा काफी ज्यादा बढ़ा चूका है| देखिये-



'धाकड़' का निर्देशन कार्य रजनीश घई और सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट इसका प्रोड्क्शन कार्य सम्भाल रहे हैं| इसमें कंगना रनौत के अलावा अर्जुन रामपाल व दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा कंगना, सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित 'तेजस' में नज़र आने वाली हैं, इसको 2022 के पहले वीक में रिलीज़ किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load