Bollywood News


कंगना रनौत ने खुद को बताया मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट जैसा, कही इतनी बड़ी बात!

हिंदी सिनेमा में अपने बेबाक बयानों के मशहूर कंगना रनौत ने हाल ही में खुद के एक्शन स्किल को मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट जैसी बता दिया है। अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपनी आगामी फिल्म ' थलाइवी' और 'धाकड़' के पोस्टर साझा करते हुए फैन्स को इस बात की जानकारी दी है| उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है|

कंगना ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "जिस तरह की रेंज मैं एक परफॉर्मर के रूप में अपने किरदारों में दिखाती हूं, वह इस पूरे विश्व में कोई एक्ट्रेस नहीं दिखा पाई है। मेरे अंदर टैंलेंट कूट-कूटकर भरा है जैसे मेरिल स्ट्रीप अपने किरदारों में दिखाते हैं। और हां, मेरे अंदर ग्लैमर और एक्शन भी भरा है, एकदम गैल गडॉट जैसा।" इस पोस्ट के बाद जब सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा कि वो अपनी तुलना इतनी बड़ी एक्ट्रेसेज से कर रही हैं जिनके पास ऑस्कर्स हैं तो कंगना ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे पास ऑस्कर्स नहीं हैं तो उनके पास भी पद्मश्री और नेशनल अवॉर्ड नहीं हैं।" देखिये-



कंगना को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पंगा' (2020) में देखा गया था, इसमें उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आने वाले समय में वह, ए एल विजय निर्देशित फिल्म 'थलाइवी' और सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित फिल्म 'तेजस' में नज़र आने वाली हैं। कंगना के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load