Bollywood News


गुरमीत चौधरी स्टारर फिल्म 'द वाइफ' ज़ी 5 पर इस दिन होगा रिलीज़!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरमीत चौधरी की हॉरर फिल्म 'द वाइफ' 19 मार्च को ज़ी 5 पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है| इसमें उनके साथ अभिनेत्री सयानी दत्ता भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी, इस खबर के सामने आते ही हिंदी फिल्म प्रेमी इसको देखने के लिए काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं| इस बात की जानकारी गुरमीत ने इन्स्टाग्राम पर साझा की है, जिसको लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है|

अभिनेता ने इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि "इस फिल्म में आप मुझे बिल्कुल नए और अलग अवतार में देखंगे, फिल्म की स्क्रिप्ट भी एकदम नई और अलग है, इसमें आपको हॉरर, एक्शन और रोमांस सब कुछ देखने को मिलेगा|" गुरमीत ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "डरावना घर आता है ... 19 मार्च। आप कभी भी अकेले घर नहीं जाना चाहेंगे! # Zee5premium पर विशेष रूप से #TheWife के रहस्य को प्रकट करें, मरते दम तक|" देखिये-



'द वाइफ' फिल्म की कहानी एक ऐसे विवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आती है जिसको लगता है उनके नए अपार्टमेंट में आत्मा है| इस फिल्म के साथ अपना निर्देशन डेब्यू कर रहे सरमद खान ने भी कहा था कि, "ज्यादातर डरावनी फिल्मों में डर का आभाव होता है और उन्हें देखकर लोग अंदाजा लगा लेते हैं कि उसमें आगे क्या होने वाला है, लेकिन इसमें ऐसा नहीं होगा, आप अंत तक यह नहीं जान पाएंगे कि क्या होने वाला है|"

End of content

No more pages to load