Bollywood News


बिग ब्रेकिंग: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी रणवीर सिंह की '83'!

हिंदी सिनेमा प्रेमियों और रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, क्रिकेटर कपिल देव की कप्तानी में जीते गए सन 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म '83' इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। कुछ समय पहले रिलायंस एंटरटेनमेंट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि वो फिल्म की रिलीज़ डेट आगे नहीं बढ़ाएगी। हाल ही में रणवीर ने इसका पोस्टर इन्स्टाग्राम पर साझा करते हुए रिलीज़ की महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी है|

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से बंद सिनेमाघर पिछले साल 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले 50 % क्षमता के साथ खोले गए थे। सिनेमाघर बंद होने के कारण कई फिल्में रिलीज़ नहीं हो पाई, जो अब प्रदर्शित होनी है। इन फिल्मों में अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' भी शामिल है।

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी 'सूर्यवंशी' फिल्म पिछले साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसको अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था| इन्स्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा कि, "4 जून, 2021 !!!! 🏏🏆 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में। सिनेमाघरों में मिलते हैं !!!#thisis83|" देखिये-



कबीर खान के निर्देशन में बनी '83' में रणवीर, कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म में उनकी पत्नी के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। इनके अलावा इसमें हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी वर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load