Bollywood News


सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर 'भूत पुलिस' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अर्जुन कपूर अपने आगामी प्रोजेक्ट 'भूत पुलिस' को लेकर खूब सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| कुछ समय पहले सैफ का विभूति लुक और अर्जुन का चिरौंजी लुक लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था जिसको काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी| हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का धांसू ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया है, जिसको सभी कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है|

बता दें कि इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में सैफ और अर्जुन के अलावा यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडीज़ भी अहम भूमिका में नज़र आने वाली हैं| अब अर्जुन ने ट्रेलर को शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "ये हॉरर-कॉमेडी है अनोखा और ट्रेलर भी है नया, भूतों को डराना है तो जल्दी करो व्यू। #BhootPolice आ रही है 17 सितंबर, @disneyplushotstarvip par। ट्रेलर अभी देखें!" इसको देखने के बाद अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये ट्रेलर-



फिल्म 'भूत पुलिस' का निर्देशन कार्य पवन कृपलानी सम्भाल रहे हैं, जबकि रमेश तौरानी व अक्षय पूरी इसका निर्माण कर रहे हैं| सबसे पहले शेयर किए गए पोस्टर में यामी एक मशाल पकड़े, अर्जुन भाला पकड़े, सैफ हाथ में कंकाल और जैकलीन चाबुक पकड़े दिखाई दिए थे| इसको डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर 17 सितम्बर को लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load