हॉलीवुड अभिनेत्री सैंड्रा बुलक को 'पीपुल' पत्रिका की तरफ से 'वल्र्डज मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन' 2015 का खिताब दिया है। बुलक ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ऐसा नहीं हो सकता, क्या समचमुच? यह तो अजीब है। मैंने किसी को भी नहीं बताया है।"
वेबसाइट 'इऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, इसकी घोषणा एनबीसी टुडे में की गई। बुलक से यह पूछे जाने पर कि 50 साल की महिला, जो एक पांच साल के बेटे लुईस बुलक की मां भी है, उसके लिए खूबसूरती के क्या मायने हैं?
बुलक ने जवाब दिया, "वास्तविक खूबसूरती शांत होती है। खासकर यहां यह कहने से बचना बेहद मुश्किल है कि ओह मुझे ऐसा दिखना है या वैसा लगना है। इसके लिए आपको एक अच्छा इंसान बनना चाहिए, एक अच्छी मां होना चाहिए, अपने काम और खानपान पर ध्यान देना चाहिए, जिनको ज्यादा ही जल्दी है, उन्हें आगे जाने दीजिए।"
उन्होंने कहा, "मुझे वो लोग सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं, जो खूबसूरत लगने की कोशिश नहीं करते।"
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं सैंड्रा बुलक
Thursday, April 23, 2015 22:30 IST


