Bollywood News


परिवार बढ़ाना चाहते हैं जॉय, सोफिया

​हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया वरगारा और उनके मंगेतर जॉय मैंगनीलो जल्द ही परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।​

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, सोफिया ने 'रेडबुक' पत्रिका को बताया, "जॉय मुझसे उम्र में छोटे हैं। वह 38 साल के हैं। उनके बच्चे नहीं हैं। मैं ना कैसे कह सकती हूं। मैंने उनसे कहा कि अगर हमें यह करना है तो हमें यह अभी करना चाहिए, क्योंकि मैं 50 साल की उम्र में मां नहीं बनना चाहती।"​
​ सोफिया ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह गर्भवती होंगी या सरोगेट का प्रयोग करेंगी, जैसा कि उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी निक लोएब के साथ किया था।​​ सोफिया जॉय से मिलने के बाद काफी खुश हैं।​

उन्होंने कहा, "आखिरकार मुझे लग रहा है कि संबंधों पर अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं होती। जब से हम मिले हैं, यह बहुत सरल हो गया है। हम नौ महीनों से साथ हैं। हमारे बीच कोई बड़ा झगड़ा या ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।"

End of content

No more pages to load