Bollywood News


'टू किसेस फॉर मैडी' का निर्माण करेंगे चैनिंग टॉटम

​हॉलीवुड अभिनेता चैनिंग टॉटम सोनी पिक्च र्स की आनेवाली फिल्म 'टू किसेस फॉर मैडी' का निर्माण करेंगे। फिल्म की कहानी पिता-पुत्री के रिश्ते के बारे में है।​

​ वेबसाइट 'वेरायटी डॉट कॉम' के अनुसार, मैथ्यू लॉगलिन के संस्मरण 'टू किसेस फॉर मैडी : ए मेमॉयर ऑफ लॉस एंड लव' की कहानी उनके वैवाहिक रिश्ते, बेटी को जन्म देने के 27 घंटे बाद पत्नी के निधन और बेटी की परवरिश की चुनौतियों पर आधारित है।​​

​​ संस्मरण 'टू किसेस फॉर मैडी' 2011 में प्रकाशित हुई थी और न्यूयार्क टाइम्स की बेस्टसेलर सूची में शामिल हुई थी।​​

​​ संस्करण के फिल्मरूपांतरण का निर्माण चैनिंग अपने साथी पीटर किरनन के साथ मिलकर उनकी फिल्म निर्माण कंपनी फ्री एसोसिएशन के माध्यम से करेंगे। फिल्म के सहनिर्माता टेंपल हिल एंटरटेंमेंट के मार्टी ब्राउन एवं वाइक गॉडफ्रे होंगे।

End of content

No more pages to load