Bollywood News


कारा के लिए अमीरी का जीवन मजेदार नहीं

मॉडल-अभिनेत्री कारा डेलेविंग्ने का कहना है कि उनकी उच्च वर्गीय जीवनशैली देखने में 'मजेदार' लग सकती है, लेकिन उन्होंने कभी दौलतमंद होने का आनंद नहीं उठाया।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने कारा के हवाले से कहा, "मैं एक उच्च वर्गीय परिवार में पली-बड़ी हुई हूं। मेरा परिवार पार्टियां और घुड़ दौड़ का आयोजन करने वाले परिवारों जैसा परिवार है। मैं समझ सकती हूं कि यह कुछ लोगों के लिए मजेदार है, लेकिन मैंने कभी इसका लुत्फ नहीं उठाया।"

कारा (22)को आगामी फिल्म 'सुसाइड स्क्वायड' के लिए छरहरी दिखने के लिए शराब पीने और जंक फूड खाने की मनाही है।

उन्होंने कहा, "मुझे शराब पीने की इजाजत नहीं है। मुझे 'अच्छा' खाना खाने की इजाजत नहीं है। 20 साल का होने तथा हमेशा मैकडोनाल्ड की चीजें खाने और बहुत ज्यादा शराब पीने के बाद इसका असर आपके अमाशय और त्वचा पर दिखने लगता है। लेकिन क्योंकि मैं फिल्म में हिंसक राक्षसी की भूमिका निभा रही हूं, तो मुझे चुस्त-दुरुस्त दिखने की जरूरत है।"

End of content

No more pages to load