Bollywood News


गर्भवती किम के लिए बेटी को बहलाना मुश्किल

गर्भवती टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी नॉर्थ वेस्ट के कपड़े बदलने के लिए उसे बहलाने-फुसलाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है। वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, किम दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने अपनी परेशान बेटी की फोटो शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और माना कि उसे बहलाना मुश्किल है। किम ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, `परेशानी वास्तविक है! हम इस हाल में बाहर नहीं जा सकते।`

एक तस्वीर में नॉर्थ वेस्ट (2) सफेद टैंक टॉप और अंतर्वस्त्र पहने अपने प्लेरूम के फर्श पर बैठी नजर आई। वह परेशान दिख रही थी। उसने अपने चेहरे को अपने एक हाथ से छुपा रखा था। वह पूरी तैयारी के साथ बाहर जाने के लिए तैयार नजर आई। यह तस्वीर पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद किम ने एक और तस्वीर पोस्ट की। इसमें नॉर्थ सफेद ड्रेस पहने हुए है और उसके बालों का छोटा सा जूड़ा बना हुआ है। किम ने कैप्शन में लिखा, `हमने समझौता कर लिया है।`

End of content

No more pages to load