रिएलिटी टीवी स्टार केली जेनर का कहना है कि उनकी बहन कोर्टनी कर्दाशियां अपने साथी स्कॉट डिसिक से अलगाव के बाद अब ठीक हैं।
केली ने कोर्टनी के प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि उनकी सौतेली बहन कोर्टनी (36) ने नौ सालों से साथी रहे स्कॉट से अलगाव की दुखद घटना के बाद काफी हिम्मत दिखाया है। कोर्टनी की सभी बहनें दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।
कोर्टनी ने इसी सप्ताह 32 वर्षीय स्कॉट से रिश्ता तोड़ा।
केली ने वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' को बताया, "कोर्टनी अब ठीक हैं.. सब लोग ठीक हैं। मैं भी ठीक हूं। हम सब बहनें हैं और हमेशा एक दूसरे का साथ देते हैं।"
कोर्टनी तीन बच्चों मेसन, पेनेलोप और रीन की मां हैं। स्कॉट से अलगाव के बाद वह दुख से उबरने के लिए अपनी बहनों किम कर्दाशियां वेस्ट और कोल वेस्ट के साथ हैं। तीनों बहनों को शुक्रवार को मलिबु के वाइन सफारी में साथ देखा गया था।
अलगाव के बाद ठीक हैं कोटर्नी : केली
Wednesday, July 15, 2015 00:30 IST



