Bollywood News


घर पर हथियार भी रखते हैं मीला, एश्टन

हॉलीवुड अभिनेत्री मीला क्यूनिस ने बताया कि वह और उनके पति अभिनेता एश्टन कचर अपने घर पर बंदूक रखते हैं। असल में एश्टन घर पर हथियार रखना चाहते हैं और मीला बस उनकी इच्छा का सम्मान करती हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, मीला ने पत्रिका 'डेली टेलीग्राफ' को बताया, "हमारे घर पर एक बंदूक है। लेकिन मैं इसे अपनी बेटी को उपहार में नहीं देने वाली हूं, जब वह 15 साल की हो जाएगी। मेरी बेटी को यह भी नहीं पता कि हमारे घर पर एक हथियार भी है। लेकिन मेरे पति आयोवा में पले-बढ़े हैं और एक शिकारी खानदान से हैं, तो मैं उनकी इच्छा का सम्मान करती हूं।"

मीला ने कहा कि उन्होंने अपने घर पर बंदूक परिवार की सुरक्षा के नजरिए से रखा है। उन्होंने कहा, "यदि कोई मेरा पीछा नहीं करता और लोग जबरन मेरे घर में घुसपैठ की कोशिशें नहीं करते, तो शायद मैं घर पर बंदूक रखने के लिए कभी राजी नहीं होती।"

End of content

No more pages to load