रैपर केनी वेस्ट का कहना है कि उन पर 5.3 करोड़ डॉलर का कर्ज है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय रैपर ने ट्विटर पर अपनी माली दिक्कतों के बारे में बताया।
केनी ने ट्विटर पर लिखा, "चलो सड़कों पर जश्न मनाएं। मैं दुनिया के मदद के प्रस्ताव से उलझन में हूं। मैं यह आपके लिए लिख रहा हूं कि मुझ पर 5.3 करोड़ डॉलर का कर्ज है। कृपया मेरे लिए प्रार्थना करें कि मैं इससे छुटकारा पा सकूं।"
केनी वेस्ट पर 5.3 करोड़ डॉलर का कर्ज
Wednesday, February 17, 2016 22:30 IST


