Bollywood News


पिता से खराब रिश्तों पर बोले ब्रैड पिट के बेटे 'मैडौक्स'

3 साल पहले हॉलीवुड के मशहूर कपल ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली का तलाक हो गया था, 2005 से दोनों साथ थे, 2014 में दोनों ने शादी की थी और 2 साल बाद ही तलाक भी हो गया था.

इस तलाक़ के पीछे कई कारण सुनने में आये थे जिनमे से एक था की ब्रैड पिट ने एक चार्टर्ड प्लेन में एंजेलिना के सामने अपने गोद लिए बेटे मैडौक्स पर हाथ उठा दिया था और उनकी पिटाई की थी, जिसके बाद ही एंजेलिना ने ब्रैड से तलाक़ की अर्जी डाली थी और दोनों अलग हो गए थे.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मैडौक्स से जब उनके और उनके पिता के बीच के रिश्ते के बारे में पुछा गया, की क्या दोनों के बीच अब कोई रिश्ता नहीं है, तो मैडौक्स ने इस बारे में बात करते हुए कहा की 'जो होता है, हो जाए'.

बता दें की मैडौक्स एंजेलिना जोली के सबसे बड़े बेटे हैं और हाल ही में 18 साल के हुए हैं. मैडौक्स फ़िलहाल साउथ कोरिया में अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं. एंजेलिना से जब उनके और ब्रैड के डिवोर्स के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने तलाक़ के पीछे कई कारण बताए थे.

उन्होंने कहा था की 'कोई भी रिश्ता ब्लैक एंड वाइट नहीं हो सकता, ब्रैड की तुलना में मेरी सोच हर चीज़ में अलग है. तलाक़ के पीछे पहली वजह थी बच्चों को किस तरह बड़ा करना है इस बात को लेकर मेरे और ब्रैड के अलग - अलग खयालात. ब्रैड का ईर्ष्यालु बर्ताव और शराब पीने की लत हमारे अलग होने की सबसे बड़ी वजह है.

फ़िल्मी परदे पर एंजेलिना जल्द ही 2014 की सुपरहिट फिल्म 'मैलेफिसेंट' के सिक्वल, 'मैलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल' में नज़र आएंगी. जोकिम रोंनिंग के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load