Bollywood News


'द करंट वॉर' होगी भारत में इस दिन रिलीज़

मार्वल की फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज' में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर बेनेडिक्ट कम्बरबैच की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'द करंट वॉर' जो की काफी समय से अटकी हुई थी अब आखिरकार दुनियाभर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है और भारत में यह फिल्म 1 नवम्बर को रिलीज़ होगी. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी -



द करंट वॉर दुनिया को लाइट बल्ब देने वाले इन्वेन्टर थॉमस एडिसन और दुनिया में इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्री की पथप्रदर्शक कहे जाने वाले जॉर्ज वेस्टिंगहाउस के बीच चली 'करंट वॉर' को परदे पर दर्शाती नज़र आएगी जिसमे बेनेडिक्ट कम्बरबैच हमें थॉमस एडिसन का किरदार निभाते दिखेंगे. देखिये ट्रेलर -



वैसे तो यह फिल्म 2017 में ही बन कर तैयार हो गयी थी मगर हांर्वी विंस्टन पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद उनके प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को बेच दिया और तब से यह अटकी हुई थी और हाल ही में इसे रिलीज़ करने का फैसला किया गया है.

द करंट वॉर में बेनेडिक्ट कम्बरबैच के साथ माइकल शैनन, निकोलस हौल्ट, कैथरीन वाटरसन और टॉम हॉलैंड भी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन किया है अलफोंसो गोमेज़-रहोन ने और यह भारत में 1 नवम्बर को रिलीज़ के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load