Bollywood News


मुझे बच्चों से प्यार है : कोल

सोश्यलाइट कोल कार्डेशियन ने कहा कि है उन्हें बच्चे पसंद हैं और वह मां बनना चाहती हैं। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, 29 वर्षीया कोल 'कॉस्मोपोलिटन' पत्रिका के अप्रैल अंक के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी। कोल ने मां बनने की इच्छा जाहिर की है।

कोल ने पत्रिका को बताया, "मुझे बच्चे पसंद हैं, मैं उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि जब सही समय आने पर मैं मां बनूं।"

कोल ने मतभेदों के चलते शादी के चार साल बाद दिसंबर में अपने पति बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लामार ओडम से तलाक की अर्जी दायर की थी।

कोल का कहना है कि उन्होंने अपने अनुभवों से सीखा है।

उन्होंने कहा, "लोग दिखावे के लिए हमें नफरत करते हैं, वे नफरत करते हैं जब हम कहते हैं, 'ठीक है, हम और ज्यादा नहीं दिखा सकते।' मुझे कोई पछतावा नही हैं। आगे बढ़ने के साथ आप सीखते हैं।"

कोल ने कहा, "आपके लिए आपकी जिंदगी का मतलब खुद का समझना और प्रक्रिया है ना कि किसी और को खुश करना।"

End of content

No more pages to load