Bollywood News


ब्रयान ने यौन शोषण के आरोप खारिज किए

'एक्स-मैन' फिल्म के निर्देशक ब्रयान सिंगर ने पूर्व बाल कलाकार माइकल ईगन द्वारा उन पर लगाए यौन शोषण के आरोपों को खारिज कर दिया है। वहीं, ईगन ने इस बाबत उन पर एक मुकदमा दर्ज कराया है। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, सिंगर ने गुरुवार को कहा, "मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप चौंकाने वाले, अनैतिक और सरासर झूठे हैं।"

ईगन ने पूर्व में दावा किया था कि वह जब 17 साल के थे तो सितारों की मौजूदगी वाली हॉलीवुड पार्टियों में बार-बार अपने साथ हुए कुकर्म के सदमे से गुजरे।

सिंगर नहीं चाहते कि उन पर लगे आरोपों का असर उनकी आने वाली फिल्म 'एक्स-मैन : डेज ऑफ फ्यूचर पास्ट' पर पड़े।

सिंगर ने कहा, "मैं नहीं चाहता कि ये फर्जी दावे मेरी फिल्म 'एक्स-मैन : डेज ऑफ द फ्यूचर पास्ट' से कोई ध्यान हटाए। यह बेहतरीन फिल्म प्यार का दर्द है और मेरे करियर का सबसे बड़ा अनुभव है।"

उन्होंने कहा, "इसलिए सभी अविश्वसनीय रूप से असाधारण प्रतिभाशाली कलाकारों और कर्मियों के सम्मान में, मैंने फिल्म के आगामी मीडिया कार्यक्रमों में भाग न लेने का निर्णय लिया है।"

End of content

No more pages to load