Bollywood News


​पत्नी से अलग होने के बाद मांसाहारी बने मार्टिन

​गायक क्रिस मार्टिन ने पत्नी ग्वेनथ पाल्त्रो से अलग होने के बाद शाकाहार छोड़, मांसाहारी भोजन लेना शुरू कर दिया है। 'शेक्सपीयर इन लव' की अभिनेत्री पाल्त्रो ने मार्च महीने में 10 साल लंबी शादीशुदा जिंदगी में बिखराव की खबर सार्वजनिक की थी।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, अब मार्टिन फिर से मांसाहारी बन गए हैं, लेकिन अपनी 10 साल की बेटी एप्पल को शाकाहार अपनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।​​

मार्टिन ने एक रेडियो चैनल से कहा, "मैं शाकाहारी नहीं हूं। मैं मांसाहारी हूं। मैं लंबे समय तक शाकाहारी रहा हूं, लेकिन कई वजहों से मैंने इस आदत को बदल दिया। मेरी बेटी जन्म से शाकाहारी है। मैं शाकाहारी बनने की कोशिश कर रहा हूं, और ज्यादा मांसहारी व्यंजन नहीं खाता।"​​

​ मार्टिन का कहना है खानपान की आदतों में बदलाव उनकी निजी पसंद है।

End of content

No more pages to load