गायिका बेयोंसे नोल्स और उनके पति रैपर जे जेड कथित तौर पर एक विवाह परामर्शदाता से ऑनलाइन परामर्श ले रहे हैं।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, बेयोंसे और जे जेड इस समय अपनी संयुक्त विश्व संगीत यात्रा 'ऑन द रन' पर हैं। दोनों इंटरनेट पर वीडियो चैट एप्लीकेशन स्काईप के माध्यम से वीडियो चैट करके अपने संबंध को मजबूत बनाने के लिए परामर्श ले रहे हैं।
एक सूत्र ने बताया, "यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन खासतौर से अमेरिका में परामर्श लेना आम है।"
सूत्र ने बताया, "वे अपने परामर्शदाता को लंबे समय से जानते हैं और उनके साप्ताहित सत्रों में भाग लेने का प्रयास करते हैं, ताकि वे निश्चिंत हो सकें कि दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है।"
बेयोंसे और जे जेड ने 2008 में शादी की थी। दोनों की दो साल की बेटी ब्ल्यू आईवी है।
खुशहाल दांपत्य के लिए परामर्श लेते हैं बेयोंसे और जे जेड
Tuesday, July 15, 2014 16:13 IST



