हॉलीवुड अभिनेत्री मीला क्यूनिस ने अपने होने वाले पहले बच्चे की गोदभराई की रस्म हाल ही में सादगी से मनाई। क्यूनिस ने अभिनेता एश्टन कुचर से सगाई की है।
अपनी गोदभराई की रस्म में उन्होंने सिर्फ और सिर्फ महिला मित्रों को शामिल किया और उनकी सहेलियों ने मिलकर एक सादे समारोह में उनकी गोदभराई की रस्म मनाई।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार एक सूत्र ने कहा, "यह छोटा सा समारोह था और बेहद करीबी लोगों के लिए था, जिसमें परिवार वाले और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।"
ऐसी खबरें हैं कि क्यूनिस और कुचर एक बेटी के माता-पिता बनने वाले हैं। क्यूनिस ने पार्टी के दौरान अपने होने वाले बच्चे को मिले तोहफे सबको दिखाए।
पहले कहा जा रहा था कि क्यूनिस अक्टूबर में मां बनने वाली हैं, लेकिन खबरें हैं कि उनके मां बनने के दिन नजदीक हैं और वह अगस्त के पहले सप्ताह में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
सादगी से हुई क्यूनिस की गोदभराई की रस्म
Thursday, July 31, 2014 15:50 IST


