Bollywood News


​साइरस बेघर युवक को ले गईं डेट पर

​गायिका एवं हॉलीवुड अभिनेत्री माइली साइरस 2014 एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड (वीएमए) में अपने साथी के रूप में एक ऐसे युवक को को लेकर गई ,जिनके पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं है।​

​ यहीं नहीं जेस नाम के इस बेघर युवक ने समारोह में माइली को मिलने वाला पुरस्कार भी उनकी तरफ से ग्रहण किया।​ साइरस ने रविवार को एमटीवी वीएमए समारोह में जाते हुए एक युवक की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और लिखा, ​'​इ डेट​'​ जेस।​​​​
​​
​ सूत्रों के अनुसार, साइरस ने हालांकि जेस के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन वेबसाइट माइफ्रेंड्सप्लेस डॉट ओआरजी के लिए किए जाने वाले परोपकार का जिक्र करती रहीं, जो बेघर युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करती है।​​
​​
​​ एमटीवी वीएमए में साइरस के साथी बने 22 वर्षीय जेस ने साइरस की तरफ से मंच पर जाकर उनके गीत 'व्रेकिंग बॉल' के लिए मिला वीडियो ऑफ द ईयर अवार्ड भी ग्रहण किया।

End of content

No more pages to load